क्षेत्रीय समाचार

शिवालिक पब्लिक स्कूल गौचर का छठा वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

 


गौचर, 30 मार्च (गुसाईं)। शिवालिक पब्लिक स्कूल, गौचर में विद्यालय का छठा वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख दीपिका मैखुरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दीपिका मैखुरी ने विद्यालय को दो लाख रुपये तथा जिला पंचायत सदस्य रेखा बिष्ट ने विद्यालय परिसर की सराहना करते हुए बच्चों के लिए फर्नीचर हेतु एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अनूप नेगी, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पवित्रा बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य झिरकोटी शैलेन्द्र नेगी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पिंकी बिष्ट, सभासद चैतन्य बिष्ट, पूनम रावत सहित भगवती प्रसाद खण्डूड़ी, भगवती रावत, झिरकोटी के ग्राम प्रधान राजेसिंह चौहान, अर्जुन आर्वाड़ी, सुरेन्द्र सिंह कनवासी, अभिभावक संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण पटवाल, विद्यालय समिति के सदस्य प्रदीप चौहान, सरोजनी भण्डारी, जयन्ती बिष्ट, मुन्नी बिष्ट आदि बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रबंधक बलवीर सिंह नेगी ने इस अवसर पर पालिका क्षेत्र के मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक प्रवेन्द्र मल्ल, दीपक बिष्ट, देवेन्द्र भण्डारी तथा अध्यापिकाएं किरन, मुस्कान, अंशिका असवाल, विमला, चन्द्रकला, संतोषी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवेन्द्र मल्ल एवं योगेन्द्र नेगी ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!