रक्तदान शिविर में 87 स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान

–हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट
थराली, 17 अप्रैल। राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में आयोजित निःशुल्क रक्तदान शिविर में 87 स्वयंसेवकों ने 87 यूनिट रक्तदान कर अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
सेवा इंटरनेशनल उत्तराखण्ड, देहरादून के चैरिटेबल ब्लड सेंटर द्वारा राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में इस निःशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, छात्र-छात्राओं, एनएसएस कैडेट्स तथा स्थानीय जागरूक नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस दौरान देहरादून सेंटर से आए चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों ने रक्तदाताओं का हीमोग्लोबिन, वजन एवं ब्लड प्रेशर की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह भी दी। इस विशेष रक्तदान शिविर में कुल 87 स्वयंसेवकों द्वारा 87 यूनिट रक्तदान किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सेराज मोहम्मद ने सेंटर के चिकित्सकों, चिकित्सा कर्मियों एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी लोगों को रक्तदान कर जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है और रक्तदान को दानों में सर्वश्रेष्ठ दान बताया।
शिविर में सेवा इंटरनेशनल के शंशाक नेगी, अक्षय, दिनेश, राहुल, लोकेंद्र बलोदी, सूर्यकांत, हुकम सिंह, धीरेन्द्र सिंह एवं गुड्डू सिंह ने रक्तदाताओं से रक्त संग्रहण का कार्य किया। इस मौके पर राजकीय इंटर कॉलेज तलवाड़ी के राजपाल रावत एवं चंद्रमोहन फर्स्वाण भी उपस्थित रहे।
रक्तदान शिविर में सबसे पहले हुकम सिंह ने रक्तदान किया, जबकि सबसे अंत में महाविद्यालय की डॉ. प्रतिभा आर्या ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर एनसीसी के सीओ कर्नल राजेश रावत, थराली के कनिष्ठ राजा चौहान, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्णा रावत सहित प्राध्यापक वर्ग से मीडिया प्रभारी डॉ. ललित जोशी, मोहित उप्रेती, डॉ. नीतू पांडे, डॉ. खेमकरण, डॉ. शंकर राम, डॉ. पुष्पा रानी, सुधा राणा, रजनी नेगी, कुशलानंद सती, अनुज कुमार, रजनीश कुमार, महीपाल सिंह, दीपा देवी एवं थान सिंह आदि ने शिविर के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।
