क्षेत्रीय समाचार

वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत आईटीबीपी वाहिनी में शुरू हुई स्थानीय फल-सब्जियों की आपूर्ति

 

गौचर, 19 मई (गुसाईं)। वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की 8वीं वाहिनी, गौचर में स्थानीय सब्जियों एवं फलों की आपूर्ति शुरू कर दी गई है।

बल के महानिरीक्षक, उत्तरी फ्रंटियर मुख्यालय देहरादून मनु महाराज के निर्देश पर सोमवार देर शाम उद्यान विभाग के सहयोग से यह पहल शुरू की गई। स्थानीय उत्पादों की आपूर्ति प्रारंभ होने पर 8वीं वाहिनी के सैनानी मनोहर सिंह रावत ने आपूर्तिकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से एक ओर स्थानीय काश्तकारों को स्वरोजगार एवं आय बढ़ाने के बेहतर अवसर मिलेंगे, वहीं दूसरी ओर वाहिनी के जवानों को ताजे फल एवं सब्जियां उपलब्ध हो सकेंगी।
उन्होंने कहा कि बल के उच्चाधिकारियों के इस निर्णय से स्थानीय किसानों को अपने उत्पाद बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा तथा उनकी आमदनी में भी वृद्धि होगी। उनके अनुसार, वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक सकारात्मक एवं सराहनीय कदम है।
इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट मनोज शाह तथा उद्यान विभाग के नरेंद्र बिष्ट भी उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!