क्षेत्रीय समाचार

थराली के राकेश जोशी बने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

थराली, 11 अगस्त (हरेन्द्र बिष्ट)। विकासखंड थराली के पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री राकेश जोशी को भाजपा की नई प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य मनोनीत किया गया है। प्रदेश कार्यसमिति में स्थान मिलने पर जोशी ने पार्टी संगठन, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

राकेश जोशी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर थराली के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि जोशी को प्रदेश संगठन में जिम्मेदारी मिलने से थराली विधानसभा क्षेत्र में पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी।

जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों के आधार पर भाजपा वर्ष 2027 में भी उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि नकल विरोधी कानून और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) जैसे महत्वपूर्ण कानूनों के निर्माण से उत्तराखंड ने देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

इस मौके पर भाजपा नेता गंगा सिंह बिष्ट, सुरेंद्र रावत, मोहन बहुगुणा, भरत नेगी, भगवती पांडे, दिग्पाल सिंह नेगी और कृष्णपाल गुसाईं सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने राकेश जोशी को प्रदेश संगठन में जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि जोशी के प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होने से चमोली जिले और थराली विधानसभा क्षेत्र में पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!