Front Pageआपदा/दुर्घटना

भारी बारिश से देवाल के सेलखोला और रोयाणा में भूस्खलन, कई परिवारों पर खतरा


हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट-
थराली, 28 अगस्त। शुक्रवार रात हुई भारी बारिश से देवाल विकासखंड मुख्यालय के ठीक ऊपर स्थित सेलखोला क्षेत्र में एक बार फिर भूस्खलन और भू-धंसाव शुरू हो गया है। इससे प्रभावित परिवारों में दहशत बनी हुई है। वहीं देवसारी गांव के रोयाणा तोक में भी भूस्खलन और भू-धंसाव के कारण ग्रामीणों ने पूरी रात दहशत में गुजारी। लगातार बारिश से सड़कों के बार-बार बंद होने के कारण क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित हुआ है।

पिंडर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण पिंडर, कैल और प्राणमती नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इससे नदी किनारे और निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में चिंता बनी हुई है।

बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण देवाल बाजार के ऊपर सेलखोला की बस्तियों में भूस्खलन और भू-धंसाव तेज हो गया। इससे करीब दस परिवारों पर खतरा मंडरा रहा है। ग्राम प्रधान कविता मिश्रा ने बताया कि प्रभावित परिवार पिछले करीब एक वर्ष से विस्थापन की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस दिशा में अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
इधर, देवसारी गांव के रोयाणा तोक में भी एक बार फिर भूस्खलन सक्रिय हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार भारी बारिश के दौरान गांव के निचले हिस्से में भूस्खलन और भू-धंसाव होने से लोग पूरी रात सो नहीं सके। यहां एक दर्जन से अधिक परिवारों पर खतरा बना हुआ है।
बारिश का असर क्षेत्र की सड़कों पर भी पड़ा है। लोक निर्माण विभाग थराली के अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा और सहायक अभियंता जेके टम्टा ने बताया कि भारी बारिश और मलबा आने के कारण राज्य मार्ग संख्या-90 थराली-देवाल-वांण तथा राज्य मार्ग संख्या-91 ग्वालदम-नंदकेशरी सहित डिवीजन की कई सड़कें रातभर रुक-रुककर बाधित होती रहीं। विभाग की ओर से सड़कों को यातायात के लिए सुचारु रखने के प्रयास किए जा रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!