जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गौचर के खिलाड़ियों ने जीते 24 पदक
गौचर, 28 अगस्त (गुसाईं)। जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गौचर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में जिलेभर से 80 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
चमोली ताइक्वांडो फेडरेशन के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गौचर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। गौचर के खिलाड़ियों ने कुल 24 पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि पर गौचर अकादमी के कोच राहुल बिष्ट ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने में सहयोग के लिए गोपेश्वर के कोच शुभम शाह, अध्यक्ष शहबाज अहमद, ताइक्वांडो टीम के सदस्य राजकिशोर शाह और नगर पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी का आभार जताया।
प्रतियोगिता में आरव शाह, अक्षत, अवंतिका, आंशिक, दीपशिखा, कृष्णा, ओम, अक्षिता पुरोहित, अक्षिता लिंगवाल, अय्यांश, अद्विका, आन्या, यशस्वी, वैष्णवी और कृतिका ने स्वर्ण पदक जीते। वेदिका, हार्दिक, गौरवी, वेदांत और अन्वेषा ने रजत पदक हासिल किए, जबकि काव्यांश, अथर्व, दृष्टि और हार्दिक नेगी ने कांस्य पदक जीतकर गौचर की पदक तालिका को और मजबूत किया।
