उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
देहरादून, 30 अगस्त। उत्तराखंड में रविवार सुबह मौसम विभाग ने बारिश और गरज-चमक को लेकर तीन घंटे का येलो अलर्ट जारी किया। अलर्ट सुबह 6:57 बजे से 9:57 बजे तक के लिए जारी किया गया था।
मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर और रुद्रप्रयाग जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना जताई गई।
विशेष रूप से डोईवाला, चकराता, घनसाली, दुगड्डा, रामनगर, रानीखेत, खटीमा, बाजपुर, लोहाघाट, लालकुआं और मुक्तेश्वर तथा इनके आसपास के क्षेत्रों में बारिश के साथ बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी।
