पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बदरीनाथ धाम में किए दर्शन

बदरीनाथ/ज्योतिर्मठ, 12 अक्टूबर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने सोमवार अपराह्न श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन और पूजा-अर्चना की। बदरीनाथ पहुंचने से पहले तीरथ सिंह रावत ने ज्योतिर्मठ स्थित प्रसिद्ध श्री नृसिंह मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।
बदरीनाथ धाम में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने उनका स्वागत किया। दर्शन के बाद उन्हें भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया गया। इस अवसर पर रावत ने मंदिर समिति की ओर से की गई यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की।
पूर्व मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ धाम स्थित श्री लक्ष्मी माता मंदिर में भी दर्शन किए। इसके अलावा उन्होंने नवरात्रि पर्व के अवसर पर मंदिर परिसर में स्थापित पूजा पंडाल में पूजा-अर्चना की। बाद में उन्होंने बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार, भास्कर डिमरी, प्रोटोकॉल एवं प्रभारी अधिकारी राकेश सेमवाल, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, मंदिर अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान, जनसंपर्क अधिकारी विजय सती, मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़, बदरीनाथ के थानाध्यक्ष अनुरोध व्यास, संदीप कपरुवाण, विनोद नवानी, भगवती प्रसाद नंबूदरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नितेश चौहान, राजेंद्र प्रसाद रतूड़ी, प्रदीप बिष्ट, राकेश झिंक्वाण, राहुल नेगी, योगंबर नेगी और राजेश नंबूदरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

