क्षेत्रीय समाचार

नरेंद्रनगर महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग की परिषद गठित, शिवानी अध्यक्ष चुनी गईं

नरेंद्रनगर, 16 नवंबर। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंद्रनगर में राजनीति विज्ञान विभाग के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास और शैक्षणिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभागीय परिषद का गठन किया गया।
कला संकाय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सुधा रानी, डॉ. जितेंद्र नौटियाल, डॉ. विक्रम सिंह और सोनिया सैनी की उपस्थिति में परिषद की कार्यकारिणी का गठन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ. दलीप बिष्ट ने छात्र-छात्राओं को विभागीय परिषद के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिषद के माध्यम से विद्यार्थियों को शैक्षणिक, बौद्धिक और रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी के अवसर मिलेंगे। साथ ही उनमें नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक कौशल और लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास को प्रोत्साहन मिलेगा।

नवगठित परिषद में बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा शिवानी को अध्यक्ष चुना गया, जबकि बीए प्रथम सेमेस्टर के आयुष को उपाध्यक्ष, प्रिया को सचिव, पुष्पा को सहसचिव और काजल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
परिषद के गठन के अवसर पर बीए प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!