Front Page

सुनील चमोली की हादसे में मौत की खबर से अलकनंदा घाटी में शोक की लहर

-गौचर से दिगपाल गुसाईं –
विकास खंड पोखरी के बमोथ गांव निवासी, कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश महासचिव 40 वर्षीय सुनील चमोली की देहरादून में एक सड़क दुघर्टना में मौत हो गई है। निधन की सूचना मिलते ही चमोली जिले के साथ ही यहां गंगा नाली व बमोथ गांव में शोक की लहर छा गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील चमोली देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे कि सड़क दुघर्टना में उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार साम तक उनके शव को गांव में लाया जा रहा है। तत्पश्चात ही उसके पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सुनील चमोली के आकस्मिक निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यसपाल आर्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उपाध्यक्ष भुवन कापड़ी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, बद्रीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, आईटी सेल के निर्वतमान अध्यक्ष अमर जीत सिंह, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, प्रदेश सचिव मुकेश नेगी, यंग व्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय किशोर भंडारी, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, राजा चौहान, सुखदेव चौहान, देवी प्रसाद पुरोहित, महेश खंडूड़ी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष गौचर सुनील पंवार, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष इन्दू पंवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य बमोथ विजय लक्ष्मी चौधरी, ग्राम प्रधान पूनम रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप लखेड़ा, पूर्व प्रधान एलपी लखेड़ा, पुष्कर सिंह नेगी, सुधीर नेगी, आदि ने गहरा दुःख व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!