ब्लॉग

विंस्टन चर्चिल का भूख हड़ताल से जुड़ा एक ऐतिहासिक संदर्भ

You, Dickie! तुम वहीं दूर खड़े रहो। मुझसे हाथ मिलाने के लिए आगे मत बढ़ना।” — विंस्टन चर्चिल

 

-गोविंद प्रसाद बहुगुणा-
भूखे वे भी होते हैं जो अपनी मांगों को मनवाने के लिए भूख हड़ताल पर बैठते हैं, और भूखे वे भी, जिनमें सत्ता बनाए रखने की भूख कभी समाप्त नहीं होती। अंतर केवल इतना है कि पहली श्रेणी के लोग अन्न त्यागकर भूखे रहते हैं, जबकि सत्ता के भूखे लोग सबके हिस्से का अन्न खाकर भी तृप्त नहीं होते।
इसी संदर्भ में प्रसिद्ध ब्रिटिश लेखक जॉर्ज ऑरवेल, जिनका जन्म संयोगवश भारत में हुआ था, ने महात्मा गांधी की भूख हड़ताल के बारे में लिखा था—
“Gandhi had not the slightest intention of starving himself to death, or running the risk of squandering the world’s record nuisance value.”
गांधीजी के लिए भूख हड़ताल आत्महत्या का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की अंतरात्मा को झकझोरने का नैतिक और अहिंसक उपाय थी। उनके इस नैतिक साहस की प्रशंसा भारत के अंतिम वायसराय तथा स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर-जनरल लॉर्ड माउंटबेटन ने भी अपने एक लेख में की थी।
कहा जाता है कि माउंटबेटन के इस लेख से विंस्टन चर्चिल इतने नाराज़ हुए कि एक शाही भोज में उनसे मिलते ही उन्होंने कहा—
“You, Dickie! Stay where you are. Don’t come forward to shake hands with me.”
(“तुम वहीं दूर खड़े रहो। मुझसे हाथ मिलाने के लिए आगे मत बढ़ना।”)
इस प्रसंग का उल्लेख Alex von Tunzelmann की पुस्तक Indian Summer: The Secret History of the End of an Empire में मिलता है।
माउंटबेटन का चर्चित लेख Mahatma Gandhi: A Real Friend आज भी गांधी संग्रहालय में उपलब्ध है। उसके आरंभिक शब्द इस प्रकार हैं—
“In the course of my life I have had the good fortune to get to know many of the world’s leaders… I have no hesitation however in placing Mahatma Gandhi in this very short list of the elect of our times.”
विडंबना यह रही कि गांधीजी कोलकाता की सांप्रदायिक हिंसा रोकने के लिए किए गए अपने ऐतिहासिक अनशन से सुरक्षित निकल आए, किंतु कुछ ही महीनों बाद 30 जनवरी 1948 को एक भारतीय की गोली का शिकार हो गए। व्यापक रूप से माना जाता है कि उनके अंतिम शब्द “हे राम” थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!