राजनीति

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में बड़ी भागीदारी का आह्वान, दलित छात्र संवाद में छात्रों से सीधा संवाद

देहरादून, 14 जुलाई। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने आगामी 17 जुलाई को राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए छात्रों को जोड़ने के उद्देश्य से मंगलवार को सेवला कलां स्थित अंबेडकर भवन में दलित छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने छात्रों से सीधा संवाद करते हुए शिक्षा, सामाजिक न्याय, संविधान और युवाओं की लोकतांत्रिक भागीदारी जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की तथा 17 जुलाई को होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद करमवीर बौद्ध, कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया तथा अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक नानक चंद भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व प्रधान राव नसीम, डिंपल सिंह और अमन सिंह ने किया।
अपने संबोधन में राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं और विद्यार्थियों के हाथों में है। जब छात्र अपने अधिकारों, संविधान और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूक होकर अपनी आवाज़ उठाते हैं, तभी लोकतंत्र मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शिक्षा, समान अवसर और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रही है।
उन्होंने विद्यार्थियों से 17 जुलाई को आयोजित राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि युवा शिक्षा व्यवस्था और अपने भविष्य से जुड़े मुद्दों पर अपनी प्रभावी भागीदारी दर्ज कराएं।
कार्यक्रम में अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल, रिहाना परवीन, दिनेश, विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुमार, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, मोहन कला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी वक्ताओं ने विद्यार्थियों से 17 जुलाई को आयोजित राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होकर छात्र हितों और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!