देवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने पर उमेश मिश्रा का जोरदार स्वागत

Spread the love

–थराली से हरेंद्र बिष्ट —

भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडल स्तर पर मंडल अध्यक्षो की घोषणा की जा चुकी है जिसमे चमोली जनपद के थराली विधानसभा के देवाल में मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी उमेश मिश्रा को सौंपी गई है।
उमेश को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में शुक्रवार को भाजपा के निवर्तमान मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उमेश मिश्रा का जोरदार स्वागत किया,देवाल के मुख्यबाज़ार में कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

वही दूसरी ओर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे इस नई जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेंगे उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए वे बीजेपी को और मजबूती मजबूती से बूथ स्तर पर मजबूत करेंगे और 2024 लोकसभा चुनाव में फिर एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करेंगे।इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय से संबद्ध दलवीर दानू, भाजपा नेता जीवन मिश्रा,आलम सिंह बिष्ट, युवराज बसेड़ा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरीश मिश्रा,केडी मिश्रा तेजपाल रावत, जितेंद्र बिष्ट,गंगा सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!