राजनीति

दिनेश डिमरी बने भाजपा गौचर रानीगढ़ मंडल के अध्यक्ष, पार्टी कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

सिदोली / चमोली 19 जनवरी (लखेड़ा )। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भाजपा के प्रति समर्पित कार्यकर्ता दिनेश डिमरी को गौचर रानीगढ़ मंडल का अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जतायी है।

पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष जयकृत बिष्ट ने कहा कि दिनेश डिमरी को अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी कार्यकर्ता भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के प्रति आभार प्रकट करते हुऐ धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष जयकृत बिष्ट ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है जहां समर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा उन्हें समय-समय पर सम्मानित किया जाता रहा है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता नवीन टाकुली, गजेन्द्र नयाल, अनूप नेगी, भगवती प्रसाद खंडूड़ी, धन सिंह पुंडीर, चैतन्य बिष्ट, सुरेन्द्र लाल, दिनेश बिष्ट, सुरेश कुमार, भाजपा मीडिया प्रभारी सुनील कुमार, कमल सिंह भंडारी, कुंवर सिंह, कैलाश केडियाल, भूपेन्द्र नेगी, देवेंद्र नेगी, मुकेश नेगी, द्वारी लाल आदि ने खुशी जाहिर करते हुये कहा कि दिनेश डिमरी के अध्यक्ष नियुक्त होने पर पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!