राजनीति

पिंडर घाटी के तीनों विकासखंडों में भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई दिए जाने का सिलसिला शुरू

                        देवाल से उमेश मिश्रा,       थराली से नन्दू बहुगुणा          एवं     नारायणबगड़ से नरेंद्र सिंह रावत
थराली से हरेंद्र बिष्ट
लंबी प्रतिक्षा के बाद भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों की सूची जारी होने के बाद पिंडर घाटी के तीनों विकासखंडों में भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को आज पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा बधाई दिए जाने का सिलसिला शुरू हो गया है।
लंबी प्रतिक्षा के बाद जारी मंडल अध्यक्षों के तहत देवाल से उमेश मिश्रा, थराली से नन्दू बहुगुणा एवं नारायणबगड़ से नरेंद्र सिंह रावत को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने पिंडर घाटी के तीनों मंडलों के मंडल अध्यक्षों के साथ ही थराली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नंदप्रयाग मंडल अध्यक्ष यशवंत बिष्ट एवं नंदानगर के राकेश रावत को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर पांचों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें आशा है कि जल्द ही वें अपनी मंडल कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने के प्रयास में जुट जाएंगे। मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पर मुख्यमंत्री कार्यालय से संबंध एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दलवीर दानू ने भी सभी नव नियुक्त मंडलाध्यक्षों को बधाई दी।
——-
 थराली भाजपा  में नन्दू बहुगुणा को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी, कनिष्ठ प्रमुख राजेंद्र सिंह, खुशाल शाह,भाष्कर पांडे, महिपाल भंडारी,अरूण त्रिकोटी, अनिल मिश्रा आदि ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी पूरे थराली ब्लाक में और भी अधिक मजबूत होगी।
———
देवाल मंडल अध्यक्ष का जिम्मा उमेश मिश्रा को सौंपे जाने पर जिपंस कृष्णा बिष्ट, पिंडारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष युवराज सिंह बसेड़ा, सांसद प्रतिनिधि नरेन्द्र बिष्ट, पूर्व प्रमुख नंदा देवी, महिला नेत्री नंदी कुनियाल, पुष्कर सिंह बिष्ट,केडी मिश्रा, सुरेंद्र रावत, प्रमोद मिश्रा आदि ने उमेश मिश्रा को बधाई देते हुए कहा कि देवाल मंडल में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के उपक्रम में जुटने का प्रयास करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!