क्षेत्रीय समाचारराजनीति

नंदानगर में विधानसभा क्षेत्र की बूथ स्तरीय सशक्तिकरण की कार्यशाला आयोजित

-रिपोर्ट -हरेंद्र बिष्ट -थराली/नंदानगर
थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि किसी भी पार्टी का आखिरी कार्यकर्त्ता उस पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता हैं। अगर उसका सम्मान नही किया जाता है तो वह पार्टी काफी लंबी नही चल सकते हैं।इसे सभी पार्टी पदाधिकारियों को समझ कर आखरी कार्यकर्त्ता को हरसंभव सम्मान देना चाहिए।

यह बात विधायक टम्टा ने नंदानगर में ब्लाक सभागार में थराली विधानसभा स्तरीय बूथ सशक्तिकरण की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसमें आखरी कार्यकर्त्ता को सम्मान दिया जाता हैं।इसी लिए आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई हैं। उन्होंने इस दौरान अपने करीब एक साल के कार्यकाल का हिसाब देते हुए बताया कि उनकी प्राथिमकताओं में सड़क, बिजली, स्कूल, पानी एवं स्वास्थ्य हैं।इस दिशा में वें लगातार प्रयासरत भी हैं। जिसमें वे काफी हदतक सफल भी हो रहे हैं।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, जिला प्रभारी कुंदन परिहार एवं सह जिला प्रभारी चण्डी प्रसाद भट्ट ने सभी मंडल स्तरीय पदाधिकारियों को बूथों को मजबूत करने एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में बूथ कार्यकर्त्ताओं को समय-समय पर जानकारी देने की बात कही इस मौके पर जिला महामन्त्री राकेश जोशी, थराली मंडल अध्यक्ष नन्दू बहुगुणा, महामंत्री अनिल देवराड़ी, देवाल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, महामंत्री अनिल देवराड़ी, किसान मोर्चा के पुष्कर सिंह बिष्ट, नारायणबगड़ अध्यक्ष नरेन्द्र रावत, यशवंत बिष्ट सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!