कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौत, एक गंभीर
-गौचर से दिगपाल गुसाईं –
गौचर दुवा कांडा सिंदरवाणी मोटर मार्ग पर हुई कार दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई है। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भी हायर सेंटर भेज दिया गया था। उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।
घटना शनिवार शाम 6 से 7 बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सिंदरवाणी के पवन,शौरभ, रविन्द्र व दुवा के बीरेंद्र सिंह शनिवार शाम को कार संख्या यू के 11 टी ए 2811 एर्टिगा कार से शाम के समय गौचर से घर के लिए निकले थे। दुवा व सिंदरवाणी के बीच में उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए।इस दुर्घटना में पवन सिंह 25 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।दुवा के बीरेंद्र सिंह पुत्र शीशपाल सिंह,सिंदरवाणी के शौरभ सिंह पुत्र दिनेश सिंह,इसी गांव के रविन्द्र सिंह पुत्र बलवीर सिंह को घायल अवस्था में तथा मृतक के शव को गौचर पुलिस चौकी प्रभारी मानवेन्द्र सिंह गुसाईं उनके सहयोगियों तथा ग्रामीणों की मदद से गौचर के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए शौरभ व रविन्द्र को हायर सेंटर के लिए रैफर किया गया।लेकिन रविन्द्र ने अंबूलेंस में रखते ही दम तोड़ दिया।शौरभ ने भी हायर सेंटर पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौचर में कार्यरत फार्मेसिस्ट प्रदीप रावत के अनुसार शवों को रात को ही कर्णप्रयाग मोर्चरी में भेज दिया गया था। बीरेंद्र सिंह को मामूली चोटें आई है।
सुरक्षा की दृष्टि से उनको भी हायर सेंटर भेज दिया गया था। उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। मृतकों का रविवार को पोस्टमार्टम किया गया। हृदय विदारक इस दुर्घटना पर क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील,डी पी सी सदस्य अनिल नेगी, पूर्व डी पी सी सदस्य इंदू पंवार पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष संदीप नेगी, जगदीश कनवासी, आदि ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।