मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खण्डूरी से भेंट कर जन्म दिवस की बधाई दी
देहरादून 01 अक्टूबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमुना कॉलोनी, देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (से.नि.) श्री भुवन चन्द्र खण्डूरी से भेंट कर उन्हें जन्म दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट भी मौजूद थे।