क्षेत्रीय समाचार

सवाड़ के शहीद सैनिक मेले में मुख्यमंत्री को आमंत्रण


थराली, 25 नवंबर (हरेन्द्र बिष्ट)। विकासखंड देवाल के सैनिक बहुल गांव सवाड़ में आगामी 7 दिसंबर से आयोजित होने वाले 19वें अमर शहीद सैनिक मेले के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री ने मेले में शामिल होने की सहमति दी है।
बुधवार को देवाल के ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री को मेले के आयोजन की जानकारी देते हुए उद्घाटन के लिए सवाड़ आने का आमंत्रण दिया, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया।
इस दौरान शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष देवाल विकासखंड और पिंडर घाटी की विभिन्न जनसमस्याएं भी रखीं। मुख्यमंत्री ने इनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
शिष्टमंडल में अमर शहीद सैनिक मेला समिति के अध्यक्ष दयाल बिष्ट, सवाड़ के क्षेत्र पंचायत सदस्य दलवीर राम और युवा कार्यकर्ता संदीप बिष्ट आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!