क्षेत्रीय समाचार

तलवाड़ी महाविद्यालय में जनगणना की स्वगणना प्रक्रिया का दिया प्रशिक्षण

 

थराली, 25 नवंबर (हरेन्द्र बिष्ट)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की ओर से जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्वगणना की ऑनलाइन प्रक्रिया को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को स्वगणना का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

महाविद्यालय के लाल बहादुर शास्त्री सभागार में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन नगर पंचायत थराली के अधिशासी अधिकारी अकबीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों के निर्धारण का आधार होते हैं। इन आंकड़ों के माध्यम से गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों के कल्याण के लिए योजनाएं तैयार करने में सहायता मिलती है।

उन्होंने बताया कि स्वगणना के अंतर्गत 40 प्रश्नों के सटीक उत्तर देने होंगे, जिसके लिए 15 से 30 नवंबर तक की अवधि निर्धारित की गई है। इस डिजिटल प्रक्रिया से प्रगणकों और परिवारों के समय की बचत होगी तथा जनगणना का कार्य समय पर पूरा करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने सभी से अपने परिवार की स्वगणना करने की अपील की।

नगर पंचायत की कंप्यूटर ऑपरेटर रजनी उनियाल और तकनीकी सहायक आस्था जोशी ने स्वगणना के सभी 40 प्रश्नों की जानकारी देते हुए ऑनलाइन प्रपत्र भरने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सेराज मोहम्मद ने जनगणना में नागरिकों की भागीदारी और स्वगणना की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की जनगणना नोडल अधिकारी डॉ. सुधा राना ने किया।

इस अवसर पर डॉ. स्मिता तिवारी, डॉ. अनुराधा बिष्ट, डॉ. प्रतिभा आर्या, अनुज कुमार, मीडिया प्रभारी डॉ. ललित जोशी, डॉ. पुष्पा रानी, रजनीश कुमार, डॉ. खेमकरण सोमन, मनोज कुमार, डॉ. कमलेश कुमार, डॉ. जमशेद अंसारी, डॉ. सुनील कुमार, हुकम सिंह, नीतीश कुमार, महीपाल सिंह, नरेंद्र फर्त्याल, थान सिंह, योगाचार्य कुशलानंद सती, मनोज देवराड़ी, दीपा देवी और गुड्डू सिंह सहित छात्रसंघ अध्यक्ष कल्पना कुनियाल, महासचिव तनुजा जोशी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि एवं महासंघ कोषाध्यक्ष दर्शन सिंह समेत अनेक छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन स्वगणना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!