राजनीति

महिलाओ को नौकरियों मे आरक्षण के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया

 

देहरादून 12 जनवरी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती मधु भट्ट ने महिलाओ को नौकरियों मे 30% क्षैतिज आरक्षण मिलने पर प्रसन्नता जताते हुए राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने देवभूमि की मातृशक्ति को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि महिलाओ के सशक्तिकरण की दिशा मे यह भाजपा के संकल्प का प्रमाण है। इससे एक बार पुनः स्थापित हो गया है कि धामी सरकार मातृ शक्ति का सरकारी नौकरियों में योगदान बढ़ाकर, उन्हें अधिक आर्थिक सबल बनाने मे को लेकर गंभीर है।

उन्होंने उम्मीद जतायी कि इस आरक्षण से सरकारी नौकरियों महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से राज्य विकास की नई नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि पृथक राज्य के संघर्ष से लेकर राज्य के विकास में अहम रोल निभाने वाली आधी आबादी को मिला यह सम्मान अन्य राज्यों को भी इस दिशा में सोचने के लिए प्रेरित करेगा ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!