राजनीति

मणिपुर की अमानवीय घटनाओं के विरोध में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूँका

-गौचर से दिग्पाल गुसाईं –
मणिपुर में महिलाओं के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार व तीन महीने से हो रही हिंसक वारदातों को रोकने में नाकाम रही केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।

रविवार को महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर मणिपुर राज्य में पिछले तीन महीने से हो रही हिंसक घटना व महिलाओं के साथ हो रहे अमानवीय कृत्य को रोकने में नाकाम रही मणिपुर व केंन्द्र सरकार की विफलता को लेकर महिला कांग्रेस के नेतृत्व में नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार से मणिपुर सरकार को बर्खास्त कर हटाकर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। साथ ही जिन गुनाहगारों ने महिलाओं पर अत्याचार किया उन सभी को फांसी की सजा देने की भी मांग की।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष इन्दू पंवार,नगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रजनी लिंगवाल, कांग्रेस जिला महामंत्री लीला रावत,नगर उपाध्यक्ष अनीता चौहान,जिला सचिव भजनी बिष्ट,महिला कांग्रेस की मंजू शाह,मुन्नी देबी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पंवार, नगर महामंत्री मनोज नेगी, महांबीर नेगी,जिला महामंत्री अजय किशोर भण्डारी,हरीश नयाल, जगदीश कनवासी, मदन लाल टमटा,एम एल राज,शिवलाल भारती,युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनीष कोहली,सन्तोष कोहली,हरीश कुमार,राजेन्द्र सिंह नेगी,नागेन्द्र सिंह रावत,क्षेत्र पंचायत सदस्य बिक्रम बिष्ट,अनिल शाह,पंकज नेगी,प्रेम नेगी, भरत नेगी आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!