पटवारी भर्ती पेपर लीक के विरोध में कांग्रेसियों ने गौचर में जुलुस निकाला

Spread the love

-गौचर से दिगपाल गुसाईं –

लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पटवारी भर्ती में हुए घोटाले के विरोध में नगर कांग्रेस कमेटी गौचर ने मुख्य बाजार में जुलूस निकालने के उपरांत भाजपा सरकार का पुतला दहन कर गुस्से का इजहार किया।


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटवारी भर्ती में घोटाले के विरोध में शनिवार को मुख्य बाजार में नारेबाजी के साथ जुलूस निकालने के उपरांत भाजपा सरकार का पुतला दहन कर गुस्से का इजहार किया। इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी गौचर के अध्यक्ष सुनील पंवार ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम‌ पर पहुंच गया है। चाहे वह बिधानसभा भर्ती घोटाला हो या चाहे यूके एस एस सी भर्ती का मामला हो। अभी पटवारी भर्ती का मामला में हुए पेपर लीक से प्रतीत होता है कि यह सब प्रदेश सरकार के सह पर हो रहा है। जीरो टॉलरेंस की दुहाई देने वाली भाजपा सरकार इन पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।उत्तराखण्ड में कानून नाम की चीज नहीं रह गई है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सरकार सी बी आई जांच कराने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है।

उन्होंने कहा कि जब तक सरकार प्रदेश में हुए घोटालों की सी बी आई जांच नहीं करवाती है तक कांग्रेस चैन से नहीं बैठेगी। इस अवसर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष बिजय प्रसाद डिमरी,नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी लिंगवाल, एम एल राज, लीला रावत, भजनी बिष्ट ,प्रदेश सचिव ताजबर कनवासी, प्रदेश यंग ब्रिगेड सेवादल अध्यक्ष अजय किशोर भण्डारी, मनोज नेगी, सन्तोष कोहली मदन लाल टमटा यंग ब्रिगेड सेवादल प्रदेश सचिव सुनील, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष संदीप नेगी,शिवलाल भारती,पूरण नेगी, तारा ,हरीश कुमार, महांबीर नेगी नागेन्द्र रावत, उमराव सिंह नेगी,गौरव कपूर, जय नेगी, अभिषेक भण्डारी, दिनेश बर्तवाल,ताजबर बिष्ट, आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!