राजनीति

उत्तराखण्ड प्रदेश में कांग्रेस का सदस्यता अभियान गतिमान अब तक बने 5 लाख सदस्य।

देहरादून 6 जनवरी  । प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाया जा रहा  पार्टी सदस्यता अभियान आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी के बीच चल रहा है तथा इसी बीच सदस्यता शुल्क से प्राप्त धनराशि का ड्राफ्ट प्रदेश प्रभारी श्री देवेन्द्र यादव को सौंपा गया।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस सदस्यता अभियान समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र भण्डारी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी केसदस्यता अभियान  के तहत  अब तक लगभग 5 लाख सदस्य बनाये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा अब तक बनाये गये सदस्यों से प्राप्त सदस्यता शुल्क का ड्राफ्ट प्रदेश सहप्रभारी राजेश धर्माणी एवं श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में सदस्यता अभियान समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भण्डारी, समिति के संयोजक अनिल रावत, सह संयोजक सुलेमान अली एवं मोहन काला द्वारा संयुक्त रूप से प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव को सौंपा गया।
ज्ञातव्य हो कि कांग्रेस पार्टी द्वारा  16 सितम्बर, 2021 को राज्य में पार्टी के सदस्यता अभियान की विधिवत रूप से शुरूआत की गई थी जिसमें 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

राजेन्द्र भण्डारी ने बताया कि कांग्रेस सदस्यता अभियान के तहत पर्वतीय क्षेत्र की प्रत्येक विधानसभा से 10-10 हजार तथा मैदानी क्षेत्र से 20 हजार सदस्य बनाये जायेंगे। साथ ही प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 सदस्य बनाये जायेगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान में सभी धर्मों, वर्गों, महिला, युवा वर्ग को पार्टी से जोड़ने का काम किया जायेगा।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष  गणेश गोदियाल ने सभी कांग्रेसजनों का आह्रवान किया है कि विधानसभा चुनावों की तैयारी के साथ-साथ पार्टी सदस्यता अभियान में बढचढ कर भागीदारी का निर्वहन करें।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, महामंत्री नवीन जोशी, प्रदेश प्रवक्ता राजेश चमोली आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!