क्षेत्रीय समाचार

मोटे अनाजों के जैविक तौर बढ़ावा देने के लिए निकली साइकिल रैली 300 किमी की दूरी तय कर वापस लौटी

–रिपोर्ट-हरेंद्र बिष्ट–

थराली,16 अप्रैल। मोटे अनाजों के जैविक तौर पर उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए नथुली महिला सशक्तिकरण के द्वारा आयोजित चार दिवसीय साइकलिंग रैली तीसरे दिन 300 किमी की लंबी यात्रा  कर अपने अंतिम पड़ाव मंदोली गांव पहुंच गई है।इस दौरान पिंडर घाटी पहुंचने पर थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने मलतुरा गांव में रैली का स्वागत किया।

पिछले 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास से चली साइकिल यात्रा रविवार को कर्णप्रयाग से नौली, बगोली, नारायणबगड़,हरमनी होते हुए मलतुरा पहुंची जहां पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने रैली का स्वागत किया। इसके बाद रैली कुलसारी, थराली,चेपड़ो, देवाल होते हुए मुंदोली जों कि यात्रा का अंतिम गांव हैं पहुंची जहां पर सोमवार को रैली का विधिवत समापन होगा इस दौरान पूरे यात्रा रूट पर लोगों ने अपने-अपने तरीके से साइकलिगरों का स्वागत किया।

थराली में जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी के नेतृत्व में लोगों ने इनका स्वागत किया।देवाल में भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र बिष्ट, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष जानकी बिष्ट, युवामोर्चा के जिला मंत्री तेजपाल रावत,युथ अध्यक्ष सुमित फर्स्वाण, जितेंद्र बिष्ट, अंजलि बिष्ट,कैल प्रधान जीवन मिश्रा, पूर्व प्रधान पुष्कर गड़िया,खंड विकास अधिकारी अशोक शर्मा आदि ने स्वागत किया।

इस रैली के साथ देहरादून से साथ चल रही सूचना निदेशालय की वरिष्ठ अधिकारी संतोषी नेगी ने बताया नथुली महिला सशक्तिकरण संस्था एवं हार्दिक फिल्म्स के बैनर तले मोटे अनाजों का जो कि पहाड़ी क्षेत्रों में ही होते हैं उनका जैविक उत्पाद बढ़ाने के संदेश को लेकर यात्रा का आयोजन किया गया हैं।कहा कि मोटे अनाजों का उत्पादन बढ़ा कर लगातार बढ़ रहे पलायन को रोका जा सकता हैं। बताया कि सीएम आवास से कृषि मंत्री गणेश जोशी ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना की थी।इस यात्रा में नथुली की संस्थापक सुमन नैनवाल,आर्किटेट देवेश नैनवाल, पुष्पा मानस,मधु नेगी सहित करीब 75 से अधिक लोग सामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!