डीएवी कॉलेज देहरादून के छात्र संघ अध्यक्ष दयाल बिष्ट के देवाल पहुँचने पर जबरदस्त स्वागत

Spread the love

–थराली/देवाल से हरेंद्र बिष्ट —

राज्य के प्रतिष्ठित कालेजों में सुमार पीजी डीएवी कॉलेज देहरादून के छात्र संघ अध्यक्ष दयाल बिष्ट के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृह विकासखंड मुख्यालय देवाल पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, छात्रों, सामाजिक संगठनों एवं आम जनता ने भव्य रूप से स्वागत किया।

इस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष दयाल बिष्ट ने क्षेत्र के विकास के लिए आम जनता के साथ मिलकर प्रयास करने का आश्वासन दिया।
पिछले वर्ष दिसंबर में राज्य में सम्पन्न हुए छात्र संघ चुनावों में सैनिक बाहुल्य गांव सवाड़ के छात्र नेता दयाल बिष्ट ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले बेहतरीन मतों से अध्यक्ष पद पर विजय हासिल की। पहली बार डीएवी जैसे प्रतिष्ठित पीजी कालेज का पिंडर घाटी से पहली बार दयाल के अध्यक्ष बनने से क्षेत्र में खुशी का माहौल अब भी बरकरार है।

सोमवार की देर रात दयाल अपने गृह ब्लाक देवाल पहुंचे जहां पर तमाम जनप्रतिनिधियों, छात्रों एवं आम लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। मंगलवार को प्रात: ब्लाक मुख्यालय देवाल में दयाल बिष्ट ने दुकान-दुकान जा कर दुकानदारों, प्रतिनिधियों, युवाओं से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय से संबद्ध दलवीर दानू, सैनिक मेला सवाड़ के अध्यक्ष आलम सिंह बिष्ट, पिंडारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष युवराज सिंह बसेड़ा, जितेंद्र बिष्ट, तेजपाल बिष्ट, महावीर बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, डॉ दर्शन मेहरा आदि साथ चल रहे थें।इस अवसर पर अध्यक्ष दयाल बिष्ट ने कहा कि वें डीएवी कॉलेज के विकास के साथ ही पिंडर घाटी के विकास के लिए भी जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता के सहयोग से प्रयास करते रहेंगे।क्षेत्र में शिक्षा के विकास के लिए उनकी प्रथम वरियता रहेगी यहां पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!