Front Page

रिखणीखाल विकास समिति की निर्देशिका लोकार्पण मंगला माता ने किया

देहरादून, 20 अक्टूबर।रिखणीखाल विकास समिति की निर्देशिका का  लोकार्पण करुणामयी माता मंगला जी द्वारा उनके निवास सालन गाँव,पुरकुल,देहरादून स्थित आवास में किया गया।

स्मरण रहे कि देहरादून रिखणीखाल विकास समिति की स्थापना 19 नवंबर,2016 को देहरादून में हुई थी,जो कि एक पंजीकृत संस्था है।समिति ने इस वर्ष सभी सदस्यों के नाम ,पता,व्यवसाय व मोबाइल नम्बरों की सूची तैयार कर इस निर्देशिका में मुद्रित की है।इसके अतिरिक्त इसमें रिखणीखाल प्रखंड में स्थित प्रमुख, ऐतिहासिक,प्राचीन मंदिरों का संक्षिप्त विवरण,निर्देशिका के लिए शुभ संदेश आदि प्रकाशित किये हैं।

शुभ संदेश देने वालों में मुख्य रूप से श्री भोले महाराज,करुणामयी माता मंगला जी,मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी,सांसद तीरथ सिंह रावत,महापौर सुनील उनियाल गामा,पूर्व विधान सभा अध्यक्ष,विधायक लैंसडौन दिलीप सिंह रावत आदि हैं।

निर्देशका का आज निशुल्क वितरित की गई हैं।इसमें रिखणीखाल प्रखंड के देहरादून में बसे 434 सदस्यों का विवरण दिया गया है।निर्देशका को प्रकाशित करने में विशेष रूप से सुशील जोशी व उनके साथी थान सिंह रावत,प्रभुपाल सिंह रावत,योगेन्द्र सिंह नेगी आदि का प्रयास अनुकरणीय रहा।

निर्देशिका के प्रकाशित होने व विमोचन के अवसर पर करुणामयी माता मंगला जी ने शुभ कामना व वधाई दी है।विमोचन के लिए आज का ही सुअवसर इसलिए चुना गया कि आज ही के दिन 16 अक्टूबर को माता मंगला जी का जन्मदिवस भी है।इस अवसर पर समिति ने उनको पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभ कामना दी।

इस मौके पर देहरादून रिखणीखाल विकास समिति के सुशील जोशी,चन्दन सिंह नेगी सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर डा0 यशवन्त सिंह बिष्ट,प्रभुपाल सिंह रावत,सीमा रावत योगेन्द्र सिंह नेगी,कुलवंत सिंह रावत,हीरा सिंह नेगी,रूप सिंह रावत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!