Front Page

विदेश मंत्री का अश्वासन, नाइजीरिया में फंसे उत्तराखंडियों की हर संभव मदद की जाएगी 

देहरादून, 28  नवंबर।  विदेश मंत्री, भारत सरकार डॉ. एस जयशंकर ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर बताया है कि नाइजीरिया में फंसे उत्तराखण्ड के दो लोगों सहित सभी भारतीयों को हर सम्भव सहायता दी जाएगी। इसके लिये अबुजा स्थित हाई कमीशन नाइजीरिया सरकार के संबंधित अधिकारियों के लगातार सम्पर्क में है। भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण को सुनिश्चित किया जाएगा।

गौरतलब है कि नाइजीरिया में फंसे लोगों की सुरक्षित वापसी में सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर को पत्र लिखकर अनुरोध किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!