पर्यावरण

हरेला पर्व पर गौचर के मैदान के चारों ओर लगे फलदार वृक्ष

–गौचर से दिगपाल गुसाईं –
नगरपालिका गौचर ने यहां निर्माण कार्य कर रही कंपनियों व आई टी वी पी के सहयोग से हरेला पर्व पर गौचर मैदान के चारों ओर फलदार पौधों का रोपण किया।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट ने कहा आज रोपित किए गए पौधों का संरक्षण भी पालिका द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैदान के चारों ओर पौधों का रोपण करने से क्षेत्र के पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा। भारत तिब्बत सीमा पुलिस वल की यहां कार्यरत 8 वीं वाहिनी के सहायक सैनानी प्रकाश सिंह नेगी ने कहा कि पौधों का रोपण ही मकसद ही नहीं बल्कि इनकी परवरिश कैसे हो इस ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए।

इस अवसर पर सीमा सड़क संगठन की 66 आर सी सी, रेलवे का निर्माण कार्य कर रही मेगा कंपनी के अधिकारियों के अलावा विपुल रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, डाइट के प्राचार्य लखपत बर्तवाल, पालिका के सभासद,सुरेंद्र लाल, अंजनी नेगी, ममता आर्य, अवर अभियंता राजीव चौहान,भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा रावत, रोशनी नेगी, नारायण सिंह चौधरी,नवीन ठाकुर, प्रकाश शैली, राकेश कुमार, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, देवेंद्र कमल कोहली,अजय बिष्ट, राजेश खत्री,सुनील शैली, जगदीश जोशी आदि कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!