क्षेत्रीय समाचार

गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडारोहण के बाद गौचर मे शुरु हुआ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

-गौचर से दिगपाल गुसाईं —
गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी गौचर द्वारा वार्ड 2 रावल नगर तल्ला में झण्डा रोहण के पश्चात हाथ से हाथ जोड़ों अभियान की शुरुवात की गई।


नगर अध्यक्ष सुनील पंवार के नेतृत्व में आयोजित हाथ से हाथ जोड़ों अभियान की शुरुआत पूर्व ए डी ओ पंचायत रघुनन्दन कोहली, केदारनाथ में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए बीरेन्द्र कोहली की पत्नी सुमित्रा देबी, माता छीला देबी, सेवानिवृत्त सुबेदार बीरेन्द्र, प्रोफेसर डा शतीश चन्द्र को माला पहनाकर व साल ओढ़ाकर सम्मानित करने के साथ की गई।

कार्यक्रम में साथ गाँव के बढ़े बुजुर्गों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ भाग लिया। इस अवसर पर कांग्रस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी को देश भर में भारत जोड़ो अभियान में आम जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। जनता इस अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही है। हमें विश्वास है कि जनता का हमें भरपूर सहयोग व समर्थन मिल रहा है।रावलनगर वासियों दिए गए सहयोग के लिए उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित भी किया।

इस अवसर पर नगर महामंत्री हरीश नयाल, सेवादल यंगब्रिगेडके प्रदेश अध्यक्ष अजय किशोर भंडारी, महिला संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष इंदू पंवार, नगर अध्यक्ष रजनी लिंगवाल, लीला रावत,जिला उपाध्यक्ष भजनी बिष्ट, जिला सचिव वसुन्धरा नैनवाल, जिला महामंत्री मनीष कोहली, पूर्व मण्डी अध्यक्ष संदीप नेगी, नगर अध्यक्ष एम एल राज,ए, मदल लाल टमटा , जिला उपाध्यक्ष, ताजबर बिष्ट,महांबीर नेगी,जय नेगी,बिक्रम बिष्ट, बिक्रम नेगी,सुनील शाह,जसवन्त नेगी, प्रदीप बिष्ट, शिवलाल भारती, हरीश कुमार, जिला‌ महामंत्री, सन्तोष कोहली, रघुनन्दन कोहली , श्रीधर लाल, मुन्नाराम फ्योल कुमार ,मदन लाल ,पुष्कर डा शतीश चन्द्र,आशीष,छीला देबी,साहिल राज,अशोक टीटू,भागीरथी देबी,गीता देबी,बिन्नी देबी,शान्ता देवी,चैता देवी,सुमित्रा देवी,गणेशी देबी,मुन्नी देबी,मधुरा देवी,सीमा देवी,सलोचना देवी,पूजा देवी,चन्द्रकला,अजय कोहली,अंकित कोहली,राकेश, राखी, प्रेम नेगी,रघुवंस कोहली,तारा लाल आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!