उत्तराखण्ड में भारी हिमपात और कड़ाके की ठण्ड की चेतावनी

Spread the love

देहरादून, 4 जनवरी (उहि)। हिमालयी राज्य उत्तराखण्ड में 5 जनवरी से मौसम का मिजाज और अधिक बिगड़ने वाला है। खास कर 5 से 8 जनवरी तक पहाड़ी क्षेत्रों में भारी हिमपात और मैदानी क्षेत्रों में शीत लहर की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा दी गयी है।

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार बुधवार 5 जनवरी को उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में समुद्रतल से 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले सथानों पर भारी हिमपात और शेष स्थानों पर शीत दिवस की संभावना है। समुद्रतल से 2200 मीटर से अधिक ऊचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है।

6 जनवरी को पर्वतीय जिलों में कही-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा/ बर्फबारी की संभावना है।  2000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा/ बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा कहीं-शीत दिवस की चेतावनी दी गयी है।

 7 जनवरी को गढ़वाल मण्डल और कुमाऊं मण्डल के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। समुद्रतल से 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है।

8 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बर्फबारी की संभावना है। 8 जनवरी को उत्तराखण्ड के हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल तथा उधमसिंहनगर जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि एवं आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

 

तपमान

प्रदेश की राजधानी देहरादून में 4 जनवरी को अधिकतम् तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम् तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन आने वाले दिनों में सुबह एवं रात का न्यूनतम् तापमान निरन्तर घटने की संभावना है। देहरादून में 9 एवं 10 जनवरी को न्यूनतम् तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।

टिहरी में भले ही 4 जनवरी को न्यूनतम् तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया लेकिन 5 जनवरी को वहां का न्यूनतम् तापमान  2 डिग्री तक आ जायेगा। वहां 6 जनवरी को न्यूनतम् तापमान 1 डिग्री और 7 जनवरी को शून्य तक गिरने की संभावना है। वहां 8, 9 एवं 10 जनवरी को न्यूनतम् तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। टिहरी में अधिकतम् तापमान 6 से 11 डिग्री के बीच रहेगा।

अल्मोड़ा में 4 जनवरी को अधिकतम् तापमान 20 डिग्री तथा न्यूनतम् 2 डिग्री दर्ज किया गया। 5 जनवरी को अल्मोड़ा में न्यूनतम् तापमान 3 डिग्री और उसके बाद 10 जनवरी तक 1 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।  अल्मोड़ा में अगले 6 दिनों तक अधिकतम् तापमान 14 से लेकर 16 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

औद्योगिक नगरी पंतनगर में 4जनवरी को अधिकतम् तापमान 21 डिग्री तथा न्यूनतम् 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन आने वाले दिनों में ठण्ड से कुछ निजात मिलने की संभावना है। वहां 5 और 6 जनवरी को न्यूनतम् तापमान 10 डिग्री, 7 को 7 डिग्री, 8 को 8 डिग्री  और 9 तथा 10 जनवरी को 6 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

नैनीताल जिले में स्थित मुक्तेश्वर  में न्यूनतम तापमान शून्य के आसपास घूम रहा है। वहां 4 जनवरी को न्यूनतम् तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया। 5 जनवरी को भी न्यूनतम् तापमान उतना ही रहेगा लेकिन 6 और 7 जनवरी को तापमान घट कर शून्य पर आ जायेगा। वहा 8 और 9 जनवरी को न्यूनतम् तापमान 1 डिग्री तथा 10 जनवरी को शून्य पर टिक जायेगा। वहां 1व जनवरी को अधिकतम् तापमान भी घट कर 7 डिग्री तक आ जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!