राजनीति

श्रीनगर और अल्मोड़ा में प्रियंका गाँधी की सभाओं को सफल बनाने की लिए कोंग्रेसियों ने कमर कसी

देहरादून 4 जनवरी (उ हि ) । कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी की आगामी 9 जनवरी को श्रीनगर (गढवाल) एवं अल्मोडा में होने वाली जनसभाओं की तैयारी हेतु आज प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, सहप्रभारी राजेश धर्माणी, श्रीमती दीपिका पण्डेय सिंह एवं कुल्दीप इंदौरा की उपस्थिति में जिला एवं महानगर कांग्रेस  कमेटी के अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि श्रीनगर में होने वाली जनसभा प्रदेश के सहप्रभारी  राजेश धर्माणी की देखरेख में तथा अल्मोडा में होने वाली जनसभा कुल्दीप इंदौरा की देखरेख में सम्पन्न होगी।प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी जिला एवं महानगर अध्यक्षों को निर्देश जारी किये कि जनसभाओं की सफलता हेतु अपने-अपने जनपद में ब्लाक व नगर स्तर पर तैयारी बैठकों का आयोजन कर जनसभाओं को सफल बनाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होने सभी विधायकगणों, पूर्व विधायकों, विधानसभा चुनाव 2017 के प्रत्याशीगणों से भी आग्रह किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में जनसभा के प्रचार-प्रसार की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
प्रदेश प्रभारी श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी की दोनों रैलियां ऐतिहासिक होंगी। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा शासन से आजिज आ चुकी है श्रीमती प्रियंका गांधी की ऐतिहासिक रैलियों का लाभ आगामी विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशियों को निश्चित रूप से मिलेगा।
पूर्व अध्यक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि समाज का हर वर्ग भाजपा के कुशासन से त्रस्त हो चुका है जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण श्रीमती प्रियंका गांधी की विशाल जनसभाओं से साबित हो जायेगा। बैठक में सभी जिला एवं महानगर अध्यक्षगणों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये तथा श्रीमती प्रियंका गांधी की रैली को ऐतिहासिक बनाने का आश्वासन दिया।
बैठक में चमोली जिलाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह रावत, देहरादून अध्यक्ष संजय किशोर, गौरव चैधरी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, रूद्रप्रयाग श्रीमती शशि सेमवाल, प्रदीप थपलियाल, ऋषिकेश अध्यक्ष महन्त विनय सारस्वत, सुधीर राय, हरिद्वार अध्यक्ष संजय अग्रवाल, धर्मपाल सिंह , राजीव चैधरी, रूडकी कलीम खान, हल्द्वानी अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पौडी अध्यक्ष विनोद सिंह नेगी, कोटद्वार डॉ 0 चन्द्रमोहन खर्कवाल, देवप्रयाग अध्यक्ष हिमांशु बिजलवाण, काशीपुर अध्यक्ष संदीप सहगल एवं उधमंसिंह नगर अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रदीप तिवारी, पुरोला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह  राणा आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!