क्षेत्रीय समाचार

देवाल के लाटू धाम वाण में हैलीपैड के निर्माण की मिली स्वीकृति

-हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट-
थराली, 28 नवंबर। विकास खंड देवाल के अंतर्गत लाटू धाम वांण में हैलीपैड़ के निर्माण की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत वांण गांव में हैलीपेड के निर्माण की विधिवत स्वीकृति मिल गई हैं। थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने सचिव उत्तराखंड सरकार सचिन कुर्वे के द्वारा 27 नवंबर को जारी पत्र के हवाले से बताया कि उत्तराखंड सरकार के द्वारा वांण गांव में हैलीपेड के निर्माण के लिए 216.68 लाख रुपए की विधिवत स्वीकृति प्रदान करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण देहरादून को 40 प्रतिशत धनराशि 86.67 लाख रुपए जारी कर दिया है।इस स्वीकृति पर विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

जबकि भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, महामंत्री युवराज बसेड़ा, आनंद बिष्ट, मंत्री नरेन्द्र सिंह बागड़ी,हाट कल्याणी जिला पंचायत वार्ड के जिपंस कृष्णा बिष्ट, वांण की निवर्तमान प्रधान पुष्पा देवी, हरमल के पूर्व क्षेपंस रमेश गड़िया, जेष्ठ प्रमुख संगीत बिष्ट आदि ने हैलीपेड के निर्माण की स्वीकृति मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री एवं थराली विधायक भूपाल राम टम्टा का आभार व्यक्त किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!