पर्यावरण

भारत तिब्बत सीमा पुलिस की ने औषधीय पौधों का रोपण कर मनाया हरेला

गौचर, 17 जुलाई (गुसाईं)। नगरपालिका के तत्वावधान में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 8 वीं वाहिनी व सीमा सड़क सड़क की 66 इकाई द्वारा पालिका क्षेत्र के नैल तोक में औषधीय पौधों का रोपण कर हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया।


शनिवार को पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट के नेतृत्व में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 8 वीं वाहिनी व सीमा सड़क संगठन की 66 इकाई के अधिकारियों व जवानों ने क्षेत्रीय जनता के साथ पालिका क्षेत्र के अंतर्गत नैल तोक में आंवला,रीठा, जैसे औषधीय पौधों के अलावा चौड़ी पत्ती वाले सेकंडों पौधों का रोपण कर हरेला पर्व को धूमधाम से मनाया।इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट ने कहा कि हरेला पर्व हमें प्रर्यावरण संवर्धन के प्रति सजग रहने का संदेश देता है।उनका कहना था कि पेड़ पौधों से हमको आक्सीजन के साथ साथ कई प्रकार के अन्य लाभ भी प्राप्त होते हैं।मह सबको प्रर्यावरण की शुद्धता के लिए अधिक से अधिक पौधों का रोपण करना चाहिए। इस अवसर पर 8 वीं वाहिनी के सेनानी एच सिद्दिकी, पालिका सभासद अजय भंडारी, अंजनी नेगी, सुरेंद्र लाल, पालिका के अवर अभियंता राजीव चौहान, अधिशासी अधिकारी एच एस असवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, पवित्रा बिष्ट, रोशनी नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, नवीन टाकुली, अनूप नेगी,के अलावा 66 के कमान अधिकारी व जवानों ने पौधा रोपण में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!