तिरंगा अभियान 13 अगस्त से, 20 लाख घरों में फहराया जाएगा झंडा

Spread the love

देहरादून, 17 जुलाई (उहि)। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह की अध्यक्षता में ’हर घर तिरंगा अभियान’ पर आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रतिभाग किया।

वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग में बताया गया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक देश भर में हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जाएगा। जन जन को इसमें भागीदारी के लिये प्रेरित किया जाएगा। लोग बढ़ चढ़कर उत्साह के साथ सहभागिता कर सकें, इसके लिए फ्लैग कोड में कतिपय संशोधन किये गये हैं। इसकी विस्तृत जानकारी राज्यों को प्रेषित की जा रही है।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को ’हर घर तिरंगा अभियान’ की तैयारी पूरी गम्भीरता व सर्वोच्च प्राथमिकता से करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में हमारे गैलेन्ट्री अवार्ड विजेताओं को शामिल किया जाए। प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा लोगों द्वारा स्वयं लगाया जाना है। इतने बङे स्तर पर जन सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। खास तौर पर सोशल मीडिया का उपयोग किया जाए। सभी सरकारी वेबसाइट व सोशल मीडिया हैंडल का प्रयोग किया जाए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके परिवार जनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, प्रबुद्ध जनों को भी कार्यक्रम से जोड़ा जाए। कांवड़ यात्रियों को भी तिरंगा के लिए प्रेरित किया जाए।
बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव संस्कृति श्री हरि चंद्र सेमवाल, निदेशक संस्कृति श्रीमती वीणा भट्ट व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!