Front Pageपर्यावरण

कल्याण सिंह रावत मैती एवं एडमिरल राणा का ग्वालदम में हुआ अभिनन्दन

–थराली से हरेंद्र बिष्ट —

मैती आंदोलन के जनक कल्याण सिंह रावत के मैती की जन्मभूमि ग्वालदम मे पद्मश्री पुरस्कार से नवाजे जाने के बाद पहली बार ग्वालदम आगमन पर व्यापार मंडल ग्वालदम, के साथ ही तमाम लोगों ने कल्याण सिंह रावत एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेना मेडल से नवाजे गए ब्रह्मोस मिसाइल बनाने की परियोजना के प्रबंधक पूर्व रियर एडमिरल ओम प्रकाश सिंह राणा का नागरिक अभिनंदन किया गया।इस मौके पर दोनों ही विभूतियों ने स्वागत पर ग्वालदम क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए ग्वालदम को और अधिक सुंदर बनाने के लिए पेड़ पौधों का रोपण किए जाने पर बल दिया।


मैती आंदोलन के जनक रावत एवं पूर्व सेना अधिकारी राणा का एक होटल में जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर पद्मश्री रावत ने ग्वालदम में गुजारे 12 वर्षों के संस्मरणों को सुनाते हुए मैती आंदोलन की जन्म के संबंध में जानकारी दी। जबकि एडमिरल राणा ने सेना में रहते हुए उसके द्वारा प्राकृतिक संरक्षण के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी।इस दौरान दोनों ही समाजसेवकों ने पर्यटन नगरी ग्वालदम को प्राकृतिक रूप से सजाने संवारने के लिए पौधारोपण पर बल दिया।इस इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश जोशी, ग्वालदम के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता खिलाफ सिंह शाह,पत्रकार गुलाब सिंह रावत, कुंदन परिहार, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रदुमन शाह,धीरेंद्र शाह, कुंदन परिहार,प्रमोद गडीया, रमेश परिहार,प्रकाश पांडे,महिपाल सिंह बिष्ट आदि ने दोनों विभूतियों को साल एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!