क्षेत्रीय समाचार

कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी अश्विनी गौतम का तबादला, स्टाफ ने दी विदाई

थराली, 10 जुलाई (हरेन्द्र बिष्ट)। कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी अश्विनी गौतम के रुड़की स्थानांतरण पर कृषि विभाग थराली में शुक्रवार को भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में सभी को बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला।
वक्ताओं ने कहा कि श्री गौतम ने अपने लगभग दो वर्ष के कार्यकाल में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पारिवारिक वातावरण में कार्य किया और किसानों की समस्याओं के समाधान को हमेशा प्राथमिकता दी। उनके सरल व्यवहार, कार्यनिष्ठा और सकारात्मक सोच को विभाग लंबे समय तक याद रखेगा।
अपने संबोधन में अश्विनी गौतम ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा किसानों की छोटी-छोटी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके समाधान का प्रयास करने का आह्वान किया।
इस दौरान नवनियुक्त कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी राजेश खेतवाल ने भी कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।
विदाई समारोह में कनिष्ठ अभियंता संदीप रावत, देवाल कृषि इकाई की प्रभारी प्राची बिष्ट, मोनिका रावत, कैलाश नौटियाल, अंकित डोगरा, महेंद्र बिष्ट, दिनेश, पुष्पेंद्र, भगवती प्रसाद सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!