क्षेत्रीय समाचार

जवाहर लाल नेहरू को पुण्यतिथि पर गौचर में कांग्रेसियों ने याद किया

–गौचर से दिगपाल गुसाईं —
पूर्व प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर नगर कांग्रेस कमेटी गौचर में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।


जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी व नगर अध्यक्ष सुनील पंवार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

इस अवसर पर यंग ब्रिगेड सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अजय किशोर भण्डारी, नगर महामंत्री मनोज नेगी, महांबीर नेगी, युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मनीष कोहली,यंग ब्रिगेड सेवादल के प्रदेश सचिव सुनील शाह, एस सी विभाग के नगर अध्यक्ष एम एल राज, कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष महेश कुमार, कांग्रेस नगर सचिव बिनोद आर्य, आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!