पर्यावरण

वन महोत्सव के तहत देवाल ब्लाक के कांडई गांव में वृक्षारोपण

-थराली से हरेंद्र बिष्ट–
अलकनंदा वन प्रभागर थराली के सौजन्य से वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत देवाल ब्लाक के कांडई गांव में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया।इस मौके पर एक गोष्ठी का भीआयोजन किया गया। जिसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक पौधे के रोपण पर बल दिया गया।


वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत अलकनंदा थराली के सौजन्य से देवाल के कांडई गांव में प्रधान संघ देवाल के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गांव के भगवती मंदिर के आसपास की भूमि पर वृहदरूप से वृक्षारोपण किया गया।इस दौरान छायादार,चारापत्ती एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया।

मौके पर गांव की महिला मंगल दल ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इस अवसर पर आयोजित एक पर्यावरण गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इसमें अलकनंदा थराली के उप प्रभागीय वनाधिकारी धन सिंह बिष्ट ने कहा कि विकास की गति बढ़ने के साथ ही पर्यावरण प्रदूषण की समस्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही हैं इसके निराकरण का एकमात्र साधन पेड़ों का संरक्षण एवं खाली पड़ी भूमि पर अधिकाधिक पौधारोपण हैं।इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष ने रोपित पौधों के विकास के लिए उनकी नियमित देखभाल की ग्रामीणों से अपील की।इस अवसर पर वन पंचायत सरपंच हीरा सिंह परिहार, सामाजिक कार्यकर्ता मेहरबान सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह, रतन सिंह, जसपाल सिंह,चंदन सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!