राजनीति

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कार्यक्रम आयोजित

–गौचर से दिगपाल गुसाईं —
भाजपा गौचर रानीगढ़ मंडल शक्ति केंद्र गौचर के बूथ संख्या 8 में बूथ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में  राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।


इस अवसर पर मुख्य वक्ता सभासद नगर पालिका/डीपीसी मेम्बर/सदस्य उत्तराखंड गौ सेवा आयोग अनिल नेगी थे। इस अवसर पर चैतन्य बिष्ट, अनिल नेगी, नितेश चौधरी एवं दर्शन कण्डारी ने राष्ट्रपति  के अभिभाषण को पढ़ा।

मंडल अध्यक्ष दिनेश डिमरी मंडल प्रभारी लक्ष्मी जोशी, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री दीपा भट्ट, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कृष्णा रावत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सचिन बिष्ट, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनुसुया लाल, मंडल मंत्री जयन्ती तोमर, कोषाध्यक्ष जगदीश जोशी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र नयाल, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष भगवती प्रसाद खण्डूड़ी, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष दिनेश बिष्ट, युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष नितेश चौधरी, युवा मोर्चा के पूर्व मंडल महामंत्री चैतन्य बिष्ट, अजय बिष्ट, दर्शन कण्डारी, सभासद मुकेश नेगी, दौलत राम, खुशाल सिंह नेगी बड़ी संख्या में मातृ शक्ति के रूप में महिलाएं मौजूद थी।

मंच का संचालन मंडल महामंत्री सुनील कुमार एवं आशीष बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!