राजनीति

गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत का पिंडर घाटी का दौरा शुरू

-थराली से हरेंद्र बिष्ट

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पौड़ी गढ़वाल के सासंद तीरथ सिंह रावत का तीन दिवसीय भ्रमण शुरू हो गया हैं। इस दौरान ग्वालदम में भाजपाइयों ने सांसद से थराली विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए यहां के विधायक को मंत्री मंडल विस्तार में विधायक भूपाल राम टम्टा को मंत्री बनाने के जोरदार मांग की।सांसद तीन दिनी भ्रमण के दौरान क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जायजा लेते हुए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ ही जनता से उनकी समस्याओं के संबंध में रूबरू होंगे

 

बुधवार को सांसद तीरथ सिंह रावत,थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा नारायणबगड़, थराली होते हुए देर रात करीब 9.30 बजें रात्रि विश्राम के लिए वन विभाग के डाक-बंगले में पहुंचे।इस दौरान पिंडर घाटी के साथ ही जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने सांसद एवं विधायक का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।इस दौरान देर रात तक उनके स्वागत के लिए बंगले में जमें रहने पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए।

सांसद एवं विधायक ने उनसे विकास के साथ ही पार्टी को मजबूत बनाने के लिए राजनीतिक चर्चा की।इस दौरान की भाजपाई नेताओं ने सांसद से कहा कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद आज तक भी शासन स्तर पर क्षेत्रीय विधायकों को दायत्व नही देने के कारण क्षेत्र का अपेक्षित विकास नही हो पाया है। उन्होंने निकट भविष्य में राज्य स्तर पर संभावित मंत्री मंडल के विस्तार में थराली विधायक को मंत्री बनाने की जोरदार मांग की।जिस पर सांसद रावत ने उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर थराली के मंडल अध्यक्ष रणजीत नेगी,देवाल के मंडल महामंत्री उमेश मिश्रा, जिपंस देवी जोशी, युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष देवा नेगी, उपाध्यक्ष जितेंद्र बिष्ट, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र भारती,सांसद प्रतिनिधि हरीश जोशी, घाट के वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व कर्नल एचएस रावत, राकेश भारद्वाज,ग्वालदम के ग्राम प्रधान हीरा बोरा, कुंदन परिहार,प्रद्मुम्न शाह आदि ने सांसद एवं विधायक का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!