क्राइमक्षेत्रीय समाचार

पोखरी में ऑपरेशन प्रहार के तहत चार युवकों का चालान

पोखरी, 23 जून (राणा)। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासन कायम रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पोखरी थाना पुलिस ने शराब के नशे में हुड़दंग कर रहे चार युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका चालान किया।
थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में गश्त के दौरान सार्वजनिक स्थान पर नशे की हालत में उत्पात मचा रहे चार युवकों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार युवक शराब के प्रभाव में लोगों को परेशान कर रहे थे, जिससे शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हो रही थी।
पुलिस ने चारों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए उन्हें भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी।
थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंत ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर नशे में हुड़दंग करने, कानून-व्यवस्था भंग करने तथा आम नागरिकों को परेशान करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने का स्पष्ट संदेश गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!