राजेन्द्र भंडारी का जनसभाओ का सिलसिला जारी, अब महिलाओं का विशाल मजमा जुटा लिया

Spread the love

पोखरी,21 दिसंबर(राजेश्वरी राणा )।मातृशक्ति से ही समाज का राष्ट्र का विकास होता है। यह बात पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भण्डारी ने विकास खण्ड के खदेड़ पट्टी के ननदाकुणड धौडा में आयोजित महिला सम्मान समारोह और कांग्रेस की विशाल जन रैली में कहीं ।

राजेन्द्र  भण्डारी ने विशाल जनसभा के माध्यम से 2022 के विधान सभा चुनाव की रणभेरी बजाते हुये कहा कि यह विशाल रैली इस बात का प्रतीक है कि भाजपा की वर्तमान प्रदेश सरकार की आगामी 2022 के विधान सभा चुनावों में विदाई तय है और कांग्रेस को जनता का जवर्दशत आर्शीवाद मिलने वाली है राजेन्द्र भण्डारी ने कहा   कि विना नारी शक्ति  के परिवार नहीं बनता है ये रैली वर्तमान ब्यवस्था को परिवर्तित करने का संकेत है भाजपा की डबल इंजन की सरकार केवल जुमलों की सरकार है केवल जनता को गुमराह किया जा रहा है धर्म के नाम पर समाज और देश को बांटा जा रहा है बेरोजगारी चरम पर है पढ़ा लिखा नौजवान सड़कों पर घूम रहा है कानून ब्यवस्था  नाम की कोई चीज नहीं है कांग्रेस पार्टी ही विकास दे सकती है रोजगार दे सकतीं हैं अगर जनता का आर्शीवाद आगामी 2022 के विधान सभा चुनावों में मिला और कांग्रेस की प्रदेश में सरकार बनी तो हर गांव को सड़क से जोड़ा जायेगा हर हाथ को रोजगार दिया जायेगा स्वास्थ्य शिक्षा विजली पानी की ब्यवस्था को मजबूत कर कानून ब्यवस्था को सुदृढ़ किया जायेगा राजेन्द्र भण्डारी ने विशाल जन सभा से आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में बद्रीनाथ विधानसभा सीट से समर्थन मांगा जिस पर विशाल जन सभा ने हाथ उठाकर भारी समर्थन देने का भरोसा दिया।

वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भण्डारी ने  महिला सम्मानसमारोह और रैली को सम्बोधित करते हुये कहा कि आपके आर्शीवाद से ही राजेन्द्र भण्डारी निर्दलीय विधायक के रुप में विधान सभा तक पहुंचे फिर 2022 के विधान सभा चुनाव में राजेन्द्र भण्डारी को  आपके आर्शीवाद की जरुरत है और इन्हें बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र से भारी बहुमत से जिताकर विधान सभा भेजना है  ।

इस पहले  कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र और रजनी भण्डारी के  में चांदनी खाल से धौडा तक विशाल जन रैली निकाली मातृशक्ति से ही समाज और राष्ट्र का विकास होता है समारोह में पहुंची सभी महिलाओं को शाल ओढ़ाकर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भण्डारी और जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भण्डारी ने सम्मानित किया वहीं महिला सम्मान समारोह में पहुंचे जागरण गायक  मंगलेश डंगवाल और संगीता ढौंडियाल के जागीरों और गीतों पर दर्शक खूब झूमे मंगलेश डंगवाल के जागर दैडी हो जाय कुल देवी राज राजेश्वरी ,सिल्की बाध ,सिल्की धडिया को बीज ,छिलकू जगै कमर मोड़ी तथा संगीता ढौंडियाल के लोक गीतों से भगवती नन्दा ,तेरी डोली सजेगी ,,ढोल दमो बजी गैन ,मोहना मेरा मोहना ,हाय काखडी झिलेमा ने दर्शको समारैह में मौजूद नारी शक्ति सहित सभी लोगों का खूब मनोरंजन किया ।इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत जोशीमठ नगरपालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पवार ब्लाक प्रमुख जौशीमठ हरीश पवार प्रमुख प्रीती भण्डारी माला कण्डारी बीना भण्डारी देवेश्वरी असवाल लीला देवी मीरा देवी जसवंती देवी राजेश्वरी देवी राणा  सत्येन्द्र नेगी बीरेंद्र भण्डारी फतेराम सती कांग्रेस के ब्लांक अध्यक्ष कुंवर सिंह चौधरी नगर अध्यक्ष सन्तोष चौधरी संतू नेगी जगदीश भट्ट रैजा चौधरी जसवंत भण्डारी जगदीश नेगी भरत कण्डारी सुबेदार  तेजपाल वर्तवाल महिपाल रावत मोहन आर्ट कैप्टेन रमेश वर्तवाल मोहन सिंह वर्तवाल सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!