Front Pageपर्यावरण

वनाग्निवीर महिलाओं को आग से जंगल बचाने पर सम्मानित और पुरस्कृत करने की शिफारिश

–रिपोर्ट-हरेंद्र बिष्ट —
थराली, 16 अप्रैल।इस विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत की महिला मंगल दल की सदस्यों के द्वारा पिछले दिनों 50 हैक्टेयर से अधिक वन भूमि को दवानल से बचाने पर मध्य पिंडर रेंज ने ममंद चेपड़ो को आंशिक रूप से सम्मानित करते हुए उसका नाम पुरस्कार के लिए सरकार को भेजा हैं।

दरअसल पिछले दिनों उड़ी सिविल वन भूमि से लगी आग टुडरी के जंगलों तक फैल गई थी जोकि चेपड़ो वन भूमि में फैलने लगी थी।जिस पर चेपड़ो गांव की 20 से अधिक महिलाएं वन विभाग के कर्मियों के साथ लगातार फैल रही दवानल को रोकने में जुट गई और घंटों कड़ी मशक्कत के बाद विकराल रूप से फैल रही दवानल को पूरी तरह से बुझाने में सफलता हासिल की। जिससे 50 हैक्टेयर से अधिक वन भूमि सुरक्षित हों गई हैं।

महिलाओं के इस प्रयास पर मध्य पिंडर रेंज थराली के वन क्षेत्राधिकारी हरीश थपलियाल ने ममंद चेपड़ो को सम्मानित करने का निर्णय लिया। इसके तहत रविवार को आंगनबाड़ी केंद्र चेपड़ो में एक सम्मान समारोह का प्रधान चेपड़ो दर्शन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें सूना वार्ड के जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी ने बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए चेपड़ो की महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि इसी तरह से अन्य गांवों की महिलाएं भी जंगलों में लगने वाले आग को फैलने से रोकने में वन विभाग को सहयोग करें तों जंगलों को आग से बचाया जा सकता हैं।इस मौके पर रेंज हरीश थपलियाल ने महिलाओं को सामुहिक रूप से सम्मानित करते हुए बताया कि ममंद चेपड़ो को पुरस्कृत करने के लिए उन्हें डीएफओ बद्रीनाथ को प्रस्ताव भेजा हैं। इस मौके पर चेपड़ो के क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह रावत, पूर्व वन दरोगा त्रिलोक सिंह रावत, ममंद अध्यक्ष नीलू देवी, उपाध्यक्ष सविता देवी, सचिव मुन्नी देवी, कोषाध्यक्ष महेशी देवी,कली देवी,स़गीता देवी, पुष्पा देवी हरमा देवी आदि ने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!