खेल/मनोरंजन

टीएमयू नर्सिंग की स्पोर्ट प्रतियोगिताओं में सैटर्न ग्रुप का जलवा

ख़ास बातें:

  • जुपिटर ग्रुप सेकेंड, वीनस थर्ड तो फोर्थ स्थान पर रहा मार्स ग्रुप
  • खेल जीवन में बड़ी उपलब्धियों को पाने का एक रास्ता: वीसी
  • स्पोर्ट्स से शरीर और दिमाग का विकास: डॉ. पूनम शर्मा

मुरादाबाद, 3 जनवरी ( भटिया)।तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता- ब्रह्म महोत्सव-2022 में एक दर्जन से अधिक खेल प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें सैटर्न ग्रुप का जलवा रहा। जुपिटर ग्रुप का दूसरा, वीनस ग्रुप का तीसरा और मार्स ग्रुप का चौथा स्थान रहा। मार्च पास्ट प्रतियोगिता में सैटर्न ग्रुप अव्वल रहा जबकि जुपिटर ग्रुप द्वितीय स्थान पर रहा।

 

टग ऑफ वॉर गर्ल्स प्रतियोगिता में मार्स ग्रुप ने बाजी मारी और सैटर्न ग्रुप दूसरे स्थान पर रहा। जुपिटर ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा। टग ऑफ वॉर ब्यॉज में जुपिटर ग्रुप विजेता रहा तो सैटर्न ग्रुप उपविजेता रहा। मार्स ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा। बॉक्स क्रिकेट में मार्स ग्रुप ने जीत दर्ज की, जबकि सैटर्न ग्रुप सेकेंड रहा। जुपिटर ग्रुप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी के बालक वर्ग में वीनस ग्रुप अव्वल रहा। सैटर्न ग्रुप दूसरे स्थान पर और जुपिटर ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा।


कबड्डी के बालिका ग्रुप में सैटर्न ग्रुप विजेता रहा। वीनस ग्रुप दूसरे स्थान पर और जुपिटर ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा। बालिकाओं की थ्रो बॉल प्रतियोगिता मेें जुपिटर ग्रुप विजेता रहा। सैटर्न ग्रुप दूसरे स्थान पर और मार्स ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा। बॉलीबॉल में जुपिटर ग्रुप अव्वल रहा। सैटर्न ग्रुप ने सेकेंड और मार्स ग्रुप ने थर्ड स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर की रिले रेस बालक वर्ग में वीनस ग्रुप ने जीत हासिल की। सैटर्न ग्रुप दूसरे और जुपिटर ग्रुप तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर रिले रेस बालिका वर्ग में मार्स ग्रुप विजेता रहा। सैटर्न ग्रुप दूसरे स्थान पर और जुपिटर ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा।


कैरम के बालक वर्ग में सैटर्न ग्रुप के राज विश्नोई अव्वल रहे। मार्स ग्रुप के तौकीर दूसरे स्थान पर जबकि जुपिटर ग्रुप के आमिर तीसरे स्थान पर रहे। कैरम के बालिका वर्ग में वीनस ग्रुप की मनप्रीत कौर विजेता रहीं। वीनस ग्रुप की कशिश ने दूसरा और मार्स ग्रुप की दीक्षा शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की चेस प्रतियोगिता में सैटर्न ग्रुप के दाउद असिस मास्टर रहे। वीनस ग्रुप के आदित्य गौर सेकेंड तो जुपिटर गु्रप के जितेन्द्र कुमार थर्ड स्थान पर रहे। बालिका वर्ग चेस में वीनस ग्रुप की सलोनी कुमारी विजेता रहीं। जुपिटर ग्रुप की खुशबू कश्यप दूसरे स्थान पर तो मार्स ग्रुप की अमिशा जॉन तीसरे स्थान पर रही। जेवलिन थ्रो बालक वर्ग में जुपिटर ग्रुप के शाहिद विजेता रहे। सैटर्न ग्रुप के राज विश्नोई दूसरे स्थान पर और वीनस ग्रुप के विक्की तीसरे स्थान पर रहे। जेवलिन थ्रो के बालिका वर्ग में जुपिटर ग्रुप की अनम रज़ा खान विजेता रहीं। जुपिटर ग्रुप की सलोनी द्वितीय और सैटर्न ग्रुप की पारूल तृतीय स्थान पर रहीं।

बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सैटर्न ग्रुप के दाउद प्रथम रहे। मार्स ग्रुप के धनराज ने सेकेंड और वीनस ग्रुप के हंसराज ने थर्ड स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में सैटर्न ग्रुप की रानी अव्वल रहीं। मार्स ग्रुप की सोनी ने दूसरा और वीनस ग्रुप की खुशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन के बालक वर्ग में जुपिटर ग्रुप के विनीत ने जीत दर्ज की। मार्स ग्रुप के अमन द्वितीय और वीनस ग्रुप के जेके यादव तृतीय स्थान पर रहे। बैडमिंटन के बालिका वर्ग में मार्स ग्रुप की प्राची ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सैटर्न ग्रुप की हिमांशी दूसरे स्थान पर और जुपिटर की विनीता तीसरे स्थान पर रहीं। शॉटपुट के बालक वर्ग में जुपिटर ग्रुप के शाहिद विजेता रहे। सैटर्न ग्रुप के अक्षित दूसरे और सैटर्न ग्रुप के मुशाहिद तीसरे स्थान पर रहे। शॉटपुट के बालिका वर्ग में सैटर्न ग्रुप की अवनी गुप्ता पहले स्थान पर रहीं। सैटर्न ग्रुप की पारूल दूसरे स्थान पर और मार्स ग्रुप की जानवी चौधरी तीसरे स्थान पर रहीं। उल्लेखनीय है, इस प्रतियोगिता मेें स्टुडेंट्स को चार ग्रुपों- सैटर्न, वीनस, जुपिटर और मार्स में बांटा गया था।

इससे पहले यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. रघुवीर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि, कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्या डॉ. पूनम शर्मा, सीनियर फैकल्टी श्री रामनिवास, खेलकूद कमेटी के कोऑर्डिनेटर श्री बसवराज आदि ने कबूतर और गुब्बारे उड़ाकर प्रोग्राम का शंखनाद किया। इस मौके पर वीसी प्रो. सिंह ने कहा, खेल जीवन में बड़ी उपलब्धियों को पाने का एक रास्ता है। किसी भी खेल में रूचि पूरे विश्व में पहचान और जीवन भर की उपलब्धि प्रदान कर सकती है। प्राचार्या डॉ. पूनम शर्मा ने कहा, खेल शरीर और दिमाग का विकास करते हैं। मनुष्य की थकान और सुस्ती को हटाकर मानसिक और शारीरिक रूप से सक्षम व्यक्तित्व का निर्माण खेल ही करते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!