Front Page

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ सत्यपाल सिंह पद से बर्खास्त

हरिद्वार, 2 जनवरी।गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सत्यपाल सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री को आर्य समाज की तीनों सभाओं ने कुलाधिपति पद से बर्खास्त कर दिया है। उन पर अनधिकृत  रूप से कार्य करने  का  आरोप है।

आर्य प्रतिनिधि सभा, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के प्रधानों की ओर से जारी आदेश में कहा गया है  कि  डा0 सत्यपाल को 30 मयी 2018 कोविश्वविद्यालय का कुलाधीपति नियुक्त किया गया था मगर साथ ही  कोई प्रशासनिक अधिकार नहीं दिया गया था। उनकी स्थिति दीक्षांत समारोहों की अध्यक्षता तक सीमित थी लेकिन उन्होंने अनधिकृत  रूपसे प्रशासनिक कार्यों में हस्तक्षेप करना शुरु कर दिया। यही नहीं कुल सचिव की नई नियुक्ति तक कर डाली।

आदेश में कहा गया है  कि प्रायोजक संस्थाओं का यह सुनिश्चित मत है कि डा0 सत्यपाल का गुरूकुल कांगडी (समविश्वविद्यालय) हरिद्वार  के कुलाधिपति पद पर बने रहना संस्था व आर्य समाज के हित में नहीं है।  प्रायोजक संस्थाएं आपकी नियुक्ति प्राधिकारी हा ेते हुए, डा0 सत्यपाल संस्था विरोधी गतिविधियों में सलिप्त होने के कारण व सत्यपाल के द्वारा समविश्वविद्यालय म ें प्रशासनिक शक्तियों को दुरूपयोग करने के  कारण, जा े कि आपक े पद में निहित नहीं है ं, प्रायोजक संस्थाएं लोक हित में डा0 सत्यपाल को तत्काल प्रभाव स े समविश्वविद्यालय के कुलाधिपति पद से पदमुक्त करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!