Front Page

उत्तरकाशी में विकट स्थिति में  भी लापता पर्वतारोहियों की तलाश जारी (देखिये वीडियो)

Rescue operation from deep crevasse is still going on recent avalanche at Dropadi ka danda NIM

देहरादून, 17 अक्टूबर। उत्तरकाशी के डोकरानी बामक ग्लेशियर क्षेत्र में द्रोपदी का डांडा में एवलांच हादसे में लापता दो पर्वतारोहियों की तलाश में मौसम की विकट स्थिति के बावजूद अभियान जारी है। अब तक इस हादसे का शिकार हुये 27 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। अभियान जारी
नेहरू पर्वतारोहण संस्थानण् उत्तरकाशी के द्वारा 22 सितम्बर से 8 अक्टूबर के मध्य आयोजित एडवांस पर्वमारोहण कोर्स संख्या 172 के 54 प्रशिक्षार्थी और 7 प्रशिक्षक 4 अक्टूबर की प्रातः 8.45 बजे द्रोपदी का डांडा- 2 के आरोहण से वापस आते समय एवलांच की चपेट में आ गये थे।
भारतीय वायु सेना, थल सेना व भारत तिब्बत सीमा पुलिस के साथ ही जम्मू कश्मीर स्थित सेना केसेना के Warfare स्कूल (HAWS)  के साझा बचाव अभियान में एवलांच में फंसे कु7 61 लोगों में से 32 को सुरक्षित बचा लिया गया था जबकि 27 शव अब तक बरामद कर कानूनी औपचारिकता के बाद उनके परिजनों को सोंप दिये गये हैं। लेकिन अभी तक दो लापता पर्वतारोहियों का पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!