Front Page

कड़ाके की ठण्ड में होगी जाने वाले साल की विदायी और नव वर्ष का आगमन : 26 से वर्षा और बर्फबारी शुरू होगी

देहरादून, 25 दिसम्बर (उहि) उत्तराखण्ड में रविवार 26 दिसम्बर से मौसम का मिजाज फिर बिगड़ने वाला है। राजधानी देहरादून में जहां पारा गिर कर 6 डिग्री तक आने वाला हैं वहीं पहाड़ी जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग,बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जिलों में हल्की वर्षा के साथ ही समुद्रतल से 2500 मीटर से अधिक उंचाई वाले स्थानों में हिमपात का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश की राजधानी देहरादून में 26 से लेकर 29 दिसम्बर तक आसमान में बादल छाये रहेंगे। राजधानी में 26 दिसम्बर को गरज के साथ हल्की वर्षा तथा कहीं-कहीं धूलभरी हल्की आंधी आ सकती है। देहरादून में 27 और 28 दिसम्बर को बादल छाये रहने के साथ ही हल्की वर्षा हो सकती है। जबकि 27 को शहर का तापमान 8 डिग्री तक उठ सकता है, लेकिन उसके बाद पारा गिरता जायेगा और 28 दिसम्बर के बाद न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिरने का पूर्वानुमान है। जाहिर है देहरादून वासी जाने वाले साल की शाम बहुत ठण्ड में मनाने जा रहे है।

26 दिसम्बरः-मौसम विभाग के अनुसार 26 दिसम्बर को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग,बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जिलों में ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है। समुद्रतल से 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। जबकि शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

27 दिसम्बरः-उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं और विशेषकर ऊंचाई वाले स्थानों पर बहुल हल्की से हल्की तक वर्षा और बर्फबारी संभावित है।शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानो ंपर बर्फबारी की संभावना है।

28 दिसम्बरः– उत्तराखण्ड के कुमाऊं मण्डल के कुछ स्थानों तथा कुमाऊं से सटे कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा/बर्फबारी हो सकती है। शेष स्थान शुष्क रहेंगे। उस दिन समुद्रतल से 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है।

29 दिसम्बर:-कुमाऊं क्षेत्र के अनेक स्थानों तथा कुमाऊं से सटे जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम वर्षा वर्षा/बर्फबारी हो सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। समुद्रतल से 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है।

इधर टिहरी में भले ही आज और 26 दिसम्बर को न्यूनतम् तापमान 4 डिग्री सिल्सियस अनुमानित है। लेकिन 27 दिसम्बर और उसके बाद वहां का न्यूनतम् तापमान 3 और फिर 2 डिग्री तक लुड़कने वाला है। अल्मोड़ा में फिलहाल न्यूनतम् तापमान 2 डिग्री संल्सियस है, लेकिन 27 और 28 दिसम्बर को तापमान 1 डिग्री और फिर शून्य तक पहुंचने का अनुमान है। पंतनगर का न्यूनतम् तापमान फिलहाल 6 डिग्री है जो 27 एवं 28 दिसम्बर को 8 डिग्री तक उठेगा और फिर 29 दिसम्बर तक 6 डिग्री तक लुड़क जायेगा। मुक्तेश्वर में अभी तापमान 3 डिग्री है जो आने वाले दिनों में 1 डिग्री तक गिर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!