Front Page

भू स्खलन के कारण चमोली जिले के सोनला बछेर के 30 परिवार खतरे में

गोपेश्वर से महिपाल गुसाईं
विकासखंड दशोली के अंतर्गत आपदाग्रस्त सोनला बछेर गांव का स्थलीय निरीक्षण कर बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र भंडारी ने निरीक्षण कर प्रभावितों को हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।


गत दिनों भारी बारिश के कारण सोनला बछेर गांव में भूस्खलन के कारण गांव के करीब 30 परिवार खतरे की जद में आ गए हैं। जिससे पूरे गांव में दहशियत बनी हुई हैं। आज बद्रीनाथ के विधायक राजेंद्र भंडारी ने प्रभावित गांवों के पीड़ित परिवार से मुलाकात की इस दौरान पीड़ितों ने अपने दुखदर्द विधायक के संमुख रखें।जिस पर विधायक ने पीड़ितों शासन, प्रशासन से हर तरह की सहायता दिलाने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जिस भी स्तर पर दिक्कतें का समाधान किया जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आपादा के इस दौर में पीड़ितों की अधिकतम सहायता किए जाने की अपील की।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान रघुवीर सिंह ,बलवीर सिंह, सुनील सिंह श्रीमती सिर दे राजेंद्र सिंह बलवंत सिंह शीशपाल सिंह नीलम सिंह संजय सिंह दीपक सिंह महेंद्र सिंह मोहन सिंह राम सिंह फतेह सिंह उमेद सिंह अनूप सिंह सिद्धू चतुर लाल सरवण लाल महेंद्र सुरेंद्र। आदि मोजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!