Front Page

सेवा इंटरनेशनल समूह की महिला समूहों द्वारा पोखरी बाजार में निकाली गयी  तिरंगा रैली

–पोखरी से राजेश्वरी राणा–

आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिये जहां शिक्षण संस्थानों, ब्यापारियो, राजनीतिक दलों द्धारा प्रभात फेरियों के माध्यम से तिरंगा जनजागरुकता रैलियां निकाली जा रही है ,वहीं आज पोखरी बाजार में सेवा इंटरनेशनल समूह की महिलाओं और कर्मचारियों द्वारा भव्य तिरंगा रैली निकालकर लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर में तिरंगा फहराने के लिए जागरुक किया।

रैली में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव 76 वी वर्षगांठ पर हम सबको मिलकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना होगा ।

 

सेवा इंटरनेशनल के प्रयोजना प्रबंधक मनबरसिह रावत ने कहा सेवा इंटरनेशनल की 15वीं वर्ष गांठ और आजादी की76 वीं वर्ष गांठ पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिये यह तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गयी है। सभी लोग अपने घरों में तिरंगा फहराये और अगर बगल के लोगों को भी घरों में तिरंगा फहराने के लिये प्रेरित करें।

वहीं प्रयोजना अधिकारी लता बर्त्वाल ने कहा सेवा इंटरनेशनल समूहों के द्वारा हर घर तिरंगा जागरूकता के लिए रैली निकालकर लोगों को घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

 

 

वहीं राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय बीणा में प्रधानाध्यापिका कुशुम गडिया के नेतृत्व में स्कूली छात्र छात्राओं और बीणा गांव की महिलाएं मंगल दल की महिलाओं ने देश भक्ति के गीत गाकर हाथों में तिरंगा लेकर जनजागरुकता रैली निकाली तथा लोगों से अपील की कि आजादी की 76 वी वर्षगांठ पर अपने घरों में विधिवत तिरंगा फहराने की लिए प्रेरित किया।

 

 

इस अवसर पर महिला मंगल दल अध्यक्ष, ओभा देवी अनीता देवी लता देवी व्यापार संघ पोखरी के अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र पाल भंडारी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री ललित मिश्रा, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मयंक पंत, अनुपसिंह नेगी, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य मनीष रावत, भरत चौधरी, मातबर रावत, रमेश चौधरी, कुशुम देवी, सहित तमाम लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!